Friday, April 17, 2026
HomeLatest NewsChandrayaan-3 :  PM ने बधाई संदेशों के लिए विदेशी नेताओं का जताया...

Chandrayaan-3 :  PM ने बधाई संदेशों के लिए विदेशी नेताओं का जताया आभार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुनिया के अनेक नेताओं के बधाई संदेशों पर गुरुवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। मोदी ने कहा कि विज्ञान ने भारत के लिए चंद्रमा के एक दुर्गम हिस्से में पहुंचना संभव बनाया है।

मोदी ने जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर-सम्मेलन में अपने संक्षिप्त बयान में कहा मुझे कल से सभी के बधाई संदेश मिल रहे हैं। दुनियाभर में इस उपलब्धि को केवल एक देश की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। यह पूरी दुनिया की ओर से भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई देने का अवसर है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग न केवल भारत के लिए, बल्कि इस विश्व के वैज्ञानिक समुदाय के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

मोदी ने कहा इस क्षेत्र में उतरने की अब तक कोई कोशिश नहीं हुई थी जहां पहुंचने का लक्ष्य भारत ने तय किया था। भारत का प्रयास सफल रहा है। विज्ञान ने हमें दुर्गम हिस्से तक जाने में सक्षम बनाया। यह अपने आप में विज्ञान और वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular