Friday, May 22, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentTaylor Swift : पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट का पीछा करने वाले संदिग्ध...

Taylor Swift : पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट का पीछा करने वाले संदिग्ध को जर्मन पुलिस ने हिरासत में लिया

बर्लिन,जर्मन पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने पश्चिमी गेलसेनकिर्चेन शहर में मशहूर पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट के कार्यक्रम से पहले उनका पीछा करने के संदेह में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.पुलिस ने एक बयान में बताया कि कार्यक्रम के आयोजकों से मिली सूचना के बाद संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

जर्मन समाचार एजेंसी ‘DPA’ के अनुसार, पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने पहले भी गायिका को धमकियां दी थी.उन्होंने संदिग्ध या घटना की पृष्ठभूमि के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी.पुलिस ने बताया कि बुधवार को शांतिपूर्ण रूप से हुए कंसर्ट में करीब 60,000 लोग शामिल हुए।

अमेरिकी पॉप गायिका के उनके ‘इरास टूर’ के तहत बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को गेलसेनकिर्चेन में कार्यक्रम हैं.उनकी 2अन्य जर्मन शहरों हैमबर्ग और म्यूनिख में भी कंसर्ट करने की योजना है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular