Monday, June 15, 2026
HomeLatest Newsगजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर हमला, पेयजल संकट से लेकर...

गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर हमला, पेयजल संकट से लेकर सरकार गिराने के आरोपों तक कई मुद्दों पर घेरा

West Bengal Land Scam : जयपुर। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर तीखा हमला बोलते हुए राजस्थान में पेयजल संकट, जल जीवन मिशन, जोधपुर एलिवेटेड रोड परियोजना और वर्ष 2020 के राजनीतिक घटनाक्रम समेत कई मुद्दों पर उन्हें जिम्मेदार ठहराया। शेखावत ने कहा कि जोधपुर और राजस्थान की मौजूदा दुर्दशा के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वह अशोक गहलोत हैं। उन्होंने कहा, मैं जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि जोधपुर की पेयजल दुर्दशा और राजस्थान की बदहाली के लिए अशोक गहलोत जिम्मेदार हैं। जोधपुर की जनता को अगर किसी ने सबसे ज्यादा परेशान किया है तो वह अशोक गहलोत हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने बोला कांग्रेस पर हमला

जल जीवन मिशन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान को जल परियोजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए थे, लेकिन पिछली सरकार के दौरान मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने दावा किया कि टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में पेयजल संकट बना हुआ है।

जोधपुर की एलिवेटेड रोड परियोजना का जिक्र करते हुए शेखावत ने आरोप लगाया कि इस परियोजना को रोकने और इसमें देरी कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने इस परियोजना के मार्ग में कई बाधाएं खड़ी कीं और इसके पर्याप्त प्रमाण उनके पास मौजूद हैं।

सरकार गिराने की साजिश अशोक गहलोत ने ही रची थी : गहलोत

वर्ष 2020 में राजस्थान में हुए राजनीतिक घटनाक्रम और सरकार गिराने के आरोपों को लेकर भी शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाती रही, लेकिन आज तक कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई।

केंद्रीय मंत्री ने कथित फोन टैपिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग विवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपने ही विधायकों और नेताओं की निगरानी किए जाने के आरोप सामने आए थे। शेखावत ने कहा कि उनके करीबी लोग ही यह कह रहे हैं कि सरकार गिराने की साजिश अगर किसी ने रची थी तो वह अशोक गहलोत थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image