Monday, June 15, 2026
HomeIndiaपश्चिम बंगाल भूमि घोटाला: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ...

पश्चिम बंगाल भूमि घोटाला: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, हाईकोर्ट पहुंचे आरोपी

पश्चिम बंगाल के भूमि घोटाला मामले में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही है, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। इस बीच सुमित राय ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है।

Sumit Roy Arrest Warrant : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले की एक अदालत ने भूमि घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित राय के खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अदालत की ओर से वारंट जांचकर्ताओं की इस दलील के बाद जारी किया गया कि बार-बार कोशिशों के बावजूद राय का पता नहीं चल पा रहा है।

एक अधिकारी ने बताया, पिछले कई दिन से कई टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। चूंकि उसका पता नहीं चल सका और वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है, इसलिए हमने अदालत में गिरफ्तारी वारंट के लिए अनुरोध किया। अदालत ने हमारी अर्जी मंजूर कर ली। राय ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करते हुए अग्रिम जमानत का अनुरोध किया। उनके वकील ने न्यायमूर्ति जॉय सेनगुप्ता की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और इस अर्जी पर इस सप्ताह के अंत में सुनवाई हो सकती है।

पुलिस साल्बोनी थाने में दर्ज एक मामले के सिलसिले में राय की तलाश कर रही है। जांचकर्ताओं ने बताया कि राय का नाम भूमि घोटाले के मामले में पहले गिरफ्तार किए गए पूर्व मेदिनीपुर विधायक सुजॉय हाजरा से पूछताछ के दौरान सामने आया। तलाश अभियान के तहत साल्बोनी थाने की एक टीम शनिवार को केंद्रीय बलों के साथ कालीघाट स्थित बनर्जी के आवास पर पहुंची। जांचकर्ताओं को उस इलाके से राय के मोबाइल फोन की अंतिम ज्ञात ‘टावर लोकेशन’ मिली थी और कई घंटे इंतजार के बाद परिसर की तलाशी ली गई।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कई स्थानों पर तलाशी ली गई, लेकिन आरोपी नहीं मिला।’’ उसी दिन पुलिस ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में राय के ससुराल में भी छापे मारे, लेकिन वहां से भी कोई सफलता नहीं मिली।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image