Monday, June 15, 2026
HomeIndia'AI मानवता की सेवा का माध्यम बने', बोले प्रधानमंत्री मोदी, स्लोवाकिया पीएम...

‘AI मानवता की सेवा का माध्यम बने’, बोले प्रधानमंत्री मोदी, स्लोवाकिया पीएम रॉबर्ट फिको को बताया भारत का सच्चा दोस्त

PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को भारत का सच्चा मित्र बताते हुए दोनों देशों के संबंधों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि AI मानवता की सेवा, विश्वास और जिम्मेदारी पर आधारित होना चाहिए। दोनों देशों ने डिजिटल तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष और सिविल परमाणु ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में पीएम मोदी की स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच अहम बैठक हुई. जिसके बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रॉबर्ट फिको न केवल एक अनुभवी नेता हैं, बल्कि भारत के सच्चे मित्र भी हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में फिको की मित्रता और प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली आधिकारिक यात्रा है और यह दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक क्षण है.

AI, डिजिटल तकनीक और नवाचार पर विशेष जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को भविष्य की साझेदारी का अहम स्तंभ बताते हुए कहा कि भारत और स्लोवाकिया की साझा सोच है कि AI मानवता की सेवा और प्रगति का सशक्त माध्यम बने. उन्होंने कहा कि AI का भविष्य केवल नवाचार पर नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और मानव गरिमा जैसे मूल्यों पर आधारित होना चाहिए.

उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में हुए नए समझौते दोनों देशों के बीच डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देंगे. मोदी ने यह भी बताया कि स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में AI विषय पर ‘इंडिया चेयर’ स्थापित की जा रही है, जो शैक्षणिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देगी.

रक्षा और परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

मोदी ने कहा कि सिविल न्यूक्लियर एनर्जी दोनों देशों के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है और इस क्षेत्र में उद्योगों तथा विशेषज्ञों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया. रक्षा क्षेत्र को आपसी विश्वास और रणनीतिक सामंजस्य का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिससे संयुक्त विकास और उत्पादन को नई गति मिलेगी.प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि वर्ष 2017 में स्लोवाकिया का पहला उपग्रह भारत ने लॉन्च किया था. उन्होंने स्लोवाक कंपनियों को भारत के तेजी से बढ़ते अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया.

रॉबर्ट फिको ने भारत की उपलब्धियों की सराहना की

स्लोवाक प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत की आर्थिक प्रगति, डिजिटल क्रांति और AI क्षेत्र में उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है और इसकी महत्वाकांक्षा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की है.

‘सभी विवादों का समाधान शांतिपूर्ण संवाद से किया जाना चाहिए’

फिको ने रक्षा उद्योग, प्रौद्योगिकी और व्यापार के क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा जताई और भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते का समर्थन करते हुए कहा कि स्लोवाकिया इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाएगा. दोनों नेताओं ने वैश्विक मुद्दों पर भी सहमति जताते हुए कहा कि सभी विवादों और तनावों का समाधान शांतिपूर्ण संवाद और कूटनीतिक माध्यमों से किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: जयपुर में करोड़ों के लेनदेन विवाद में व्यापारी की हत्या, शव को ठिकाने लगाना चाहता था आरोपी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image