Friday, July 3, 2026
HomeNational Newsपूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ हॉस्पिटल में एडमिट, हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ हॉस्पिटल में एडमिट, हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम

जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्या के चलते जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित इटरनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ जयपुर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी कार्डिएक जांच कर रही है। मेडिकल सूत्रों के अनुसार, आवश्यक प्रक्रिया के तहत एंजियोप्लास्टी की तैयारी भी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जगदीप धनखड़ शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे एयर इंडिया की नियमित फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे जवाहर सर्किल स्थित इटरनल हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें प्रारंभिक जांच के लिए इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद धनखड़ के जरूरी रूटीन मेडिकल टेस्ट किए गए। इनमें हृदय की कार्यप्रणाली, ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, ईसीजी और अन्य कार्डिएक जांच शामिल बताई जा रही हैं। डॉक्टर उनकी पूर्व मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए हर जांच सावधानी से कर रहे हैं।

चिकित्सकों के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति की जयपुर यात्रा पहले से तय कार्डिएक फॉलो-अप का हिस्सा है। उनके कुछ प्रारंभिक चेकअप पहले ही पूरे किए जा चुके थे। इसके बाद विस्तृत जांच और आगे की मेडिकल प्रक्रिया के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जगदीप धनखड़ के हृदय संबंधी उपचार और संभावित एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन के. शर्मा की देखरेख में की जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति के भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर परिजन और समर्थक चिंतित हैं, जबकि डॉक्टरों की टीम आवश्यक उपचार और जांच प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image