Tuesday, May 19, 2026
HomeLatest Newsपत्रकार निखिल व्यास के यात्रा वृतांत "वनवास" के कवर पेज का पूर्व...

पत्रकार निखिल व्यास के यात्रा वृतांत “वनवास” के कवर पेज का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया विमोचन

जयपुर में वरिष्ठ पत्रकार निखिल व्यास के यात्रा वृतांत “वनवास” के कवर पेज का विमोचन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। 23 फ़रवरी को आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में लेखक ने अपनी यात्राओं के अनुभव और पुस्तक लिखने की प्रेरणा के बारे में महत्वपूर्व बातें साझा की।

जयपुर। जाने-माने पत्रकार निखिल व्यास का नया यात्रा वृतांत “वनवास” जल्द ही पाठकों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर इस किताब के कवर पेज का विशेष विमोचन राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया।

इस साहित्यिक यात्रा वृतांत के कवर पेज का सादगीपूर्ण अनावरण समारोह 23 फ़रवरी को आयोजित किया गया, जिसमें निखिल व्यास ने अपने अनुभवों, यात्रा के दिनों और इस किताब की प्रेरणा के बारे में महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। यह किताब भारतीय संस्कृति, आदिवासी परंपरा, उनके लोकजीवन और ग्रामीण अनुभवों की विस्तृत झलक पेश करेगी, जिसे निखिल व्यास ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों और उनके बीच रहकर लिखा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे यात्रा वृतांत पाठकों को न केवल अलग-अलग स्थानों की भौगोलिक जानकारी देते हैं, बल्कि समाज, संस्कृति और मानव संबंधों की गहन समझ भी प्रदान करते हैं। गहलोत ने निखिल व्यास के लेखन कौशल की सराहना की और युवाओं को इस पुस्तक को पढ़ने की सलाह दी।

निखिल व्यास ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव का ज़िक्र करते हुए बताया कि “वनवास” उनके लिए एक आत्मिक और लेखन संयोजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान मिले लोगों, उनके उत्साह और जीवनशैली के अनुभवों ने उन्हें यह पुस्तक लिखने के लिये प्रेरित किया। “वनवास” किताब की प्रकाशन तिथि और अन्य विवरण जल्द ही प्रकाशित किये जाने की संभावना है। पुस्तक के विमोचन के साथ ही पाठकों में उत्साह की लहर है और साहित्यिक जगत भी इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular