Saturday, May 23, 2026
Homeउदयपुरकरनी सेना की बैठक के दोरान फायरिंग, अध्यक्ष भंवर सिंह को मारी...

करनी सेना की बैठक के दोरान फायरिंग, अध्यक्ष भंवर सिंह को मारी गोली

उदयपुर। श्री राजपूत करनी सेना की बैठक के दौरान फायरिंग हुई है फायरिगं में करनीसेना के अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली लगी है, सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है. गोली लगने के बाद भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जिले के बीएन संस्थान परिसर में श्री करणी सेना की बैठक चल रही थी. बैठक के दौरान एक युवक ने अध्यक्ष भंवर सिंह पर फायरिंग कर दी. मौजूद लोगो ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करनी सेना की बैठक चल रही थी. इस बैठक में प्रदेशस्तर के अधिकारी शामिल थे. बैठक में राजपूत सेना के अध्यक्ष भंवर सिंह पर एक शक्श ने फायरिंग कर दी. वहां पर मौजूद भीड़ ने शख्स को पकड़कर पिटाई कर दी.इसके बाद उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया. सूत्रो के हवाले से जानकारी मिल रही है कि आरोपी युवक का नाम दिगविजय सिंह बताया जाल रहा. और यह पूरा मामला पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है. फिलहाल भंवर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. कॉलेज परिसर के अंदर हुई इस घटना से दहशत का माहोल बन गया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular