Monday, November 2, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentKaran Johar: बच्चन परिवार के बाद अब करण जौहर ने खटखटाया दिल्ली...

Karan Johar: बच्चन परिवार के बाद अब करण जौहर ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Karan Johar Reached Delhi High Court: फिल्ममेकर करण जौहर ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि कुछ वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म्स को उनके नाम व तस्वीर का इस्तेमाल कर अवैध रूप से बिक रहे मग, टी-शर्ट जैसे सामानों की बिक्री रोकने का आदेश दिया जाए।

Karan Johar Reached Delhi High Court: फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा करने का अनुरोध किया. यह याचिका न्यायमूर्ति मनमीत पी.एस. अरोड़ा के समक्ष सुनवाई के लिए पेश की गई, जिन्होंने जौहर के वकील से कुछ स्पष्टीकरण मांगे और मामले को आगे की सुनवाई के लिए शाम 4 बजे के लिए सूचीबद्ध कर दिया.

जौहर ने अदालत से यह आदेश पारित करने का किया आग्रह

अपने व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा के अलावा, जौहर ने अदालत से यह भी आग्रह किया है कि वह कुछ वेबसाइटों और मंचों को निर्देश देने के लिए एक आदेश पारित करे कि वे उनके नाम और छवि वाले मग व टी-शर्ट सहित अन्य सामान की अवैध बिक्री न करें.

जौहर की तरफ से वकील ने कही ये बात

जौहर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने कहा, ‘मुझे यह सुनिश्चित करने का अधिकार है कि कोई भी अनधिकृत रूप से मेरे व्यक्तित्व, चेहरे या आवाज का उपयोग न करे. ‘ प्रचार के अधिकार को व्यक्तित्व अधिकार के नाम से जाना जाता है. उसमें किसी की छवि, नाम या मिलते-जुलते व्यक्तित्व की रक्षा करने का अधिकार है.

ये भी पढ़ें: Waqf कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार, कुछ प्रावधानों पर लगाई रोक, जानें हिंदू के वक्फ बोर्ड CEO बनने पर क्या कहा ?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image