Monday, July 6, 2026
HomeLatest Newsडोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद फीफा का बड़ा यू-टर्न, फोलारिन बालोगुन...

डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद फीफा का बड़ा यू-टर्न, फोलारिन बालोगुन का निलंबन खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद फीफा ने अमेरिका के स्टार फॉरवर्ड फोलारिन बालोगुन का लाल कार्ड और एक मैच का निलंबन रद्द कर दिया। अब वह बेल्जियम के खिलाफ विश्व कप मुकाबला खेलेंगे। फैसले पर बेल्जियम ने कड़ी नाराजगी जताई।

Donald Trump FIFA : सिएटल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद फीफा ने अमेरिकी स्टार फोलारिन बालोगुन का रेड कार्ड रद्द कर दिया। अब वह बेल्जियम के खिलाफ विश्व कप के अहम मुकाबले में मैदान पर उतर सकेंगे। अमेरिका की तरफ से मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक तीन गोल करने वाले बालोगुन को बुधवार को बोस्निया-हर्जेगोविना के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में अमेरिका की 2-0 की जीत के दौरान के तारिक मुहारेमोविच के दाहिने टखने पर गलत तरीके से पैर रखने के लिए लाल कार्ड मिला था। इससे वह एक मैच के लिए निलंबित हो गए थे।

ट्रंप की दखल के बाद फीफा का यू-टर्न

फीफा ने रविवार को घोषणा की कि बालोगुन से निलंबन हटा लिया गया है। यह एक असाधारण कदम था जिसकी ट्रंप ने प्रशंसा की जबकि बेल्जियम की टीम ने नाराजगी जताई। ऐसा 1962 के बाद पहली बार है जबकि विश्व कप के दौरान लाल कार्ड मिलने पर भी निलंबन नहीं हुआ है। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि ट्रंप ने मैच के बाद फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को फोन करके फीफा से लाल कार्ड की समीक्षा करने को कहा था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, सही काम करने और अन्याय को पलटने के लिए फीफा का आभार। रॉयल बेल्जियन फुटबॉल एसोसिएशन (आरबीएफए) ने कहा कि वह इस फैसले से ‘हैरान’ है। बेल्जियम के कोच रूडी गार्सिया ने फीफा के फैसले का मजाक उड़ाया। गार्सिया ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता था कि फीफा के दफ्तरों में पांच जुलाई (फीफा का फैसला पलटने का दिन) यूरोप के एक अप्रैल (अप्रैल फूल का दिन) के बराबर होती है। मुझे लगता है कि यह विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहला फैसला है।’’

बालोगुन को दिया गया लाल कार्ड विश्व कप के सबसे विवादास्पद और महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक था। ब्राजील के रेफरी राफेल क्लॉस ने शुरू में कार्ड का संकेत नहीं दिया था, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद उन्होंने बालोगुन को लाल कार्ड दिखाया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image