Monday, July 6, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentजल्द दुल्हन बनेंगी अनशुला कपूर, अर्जुन-जाह्नवी-खुशी ने लूट ली महफिल!

जल्द दुल्हन बनेंगी अनशुला कपूर, अर्जुन-जाह्नवी-खुशी ने लूट ली महफिल!

अनशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तैयारियों के बीच कपूर परिवार में जश्न का माहौल है। अनशुला कपूर की प्री-वेडिंग फंक्शन्स ने मुंबई में चार चाँद लगा रखे है, जिसमे कई सितारें शामिल हुए।

मुंबई। निर्माता बोनी कपूर की बेटी अनशुला कपूर अब अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, और इसी के साथ कपूर परिवार में जश्न का माहौल पूरी तरह से छा गया है। रोहन ठक्कर एक स्क्रीनराइटर हैं और लंबे समय से अनशुला के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया से शुरू होकर अब शादी तक पहुंच चुकी है। शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स मेहंदी और चूड़ा-कलीरा सेरेमनी ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन इवेंट्स में कपूर फैमिली का इमोशनल बॉन्ड, ग्लैमरस मौजूदगी और बॉलीवुड टच साफ देखने को मिला।

इंटिमेट रखा गया पूरा सेलिब्रेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी मुंबई में एक प्राइवेट और इंटिमेट सेटअप में आयोजित की गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोग शामिल हुए। इसी तरह चूड़ा और कलीरा सेरेमनी भी मुंबई में ही फैमिली गेदरिंग के रूप में हुई। पूरा फंक्शन पारंपरिक सजावट, म्यूजिक और इमोशनल मोमेंट्स से भरा रहा, जिसे कपूर फैमिली ने बेहद निजी अंदाज में सेलिब्रेट किया।

मेहंदी फंक्शन में रोहन ठक्कर के साथ शुरू हुआ नया चैप्टर

मेहंदी सेरेमनी अनशुला और रोहन के रिश्ते के लिए बेहद खास रही। रोहन ठक्कर, जो एक स्क्रीनराइटर हैं, इस पूरे सेलिब्रेशन में फैमिली के साथ पूरी तरह शामिल नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहन का परिवार भी इस शादी का अहम हिस्सा बन रहा है, और यह शादी दो संस्कृतियों के खूबसूरत मिलन के रूप में देखी जा रही है।

कपूर परिवार बना सेलिब्रेशन का दिल, अर्जुन-जाह्नवी-खुशी रहे सबसे आगे

मेहंदी और कलीरा दोनों फंक्शन्स में कपूर फैमिली पूरी तरह नजर आई।अर्जुन कपूर हर रस्म में बहन अनशुला के साथ खड़े नजर आए,जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने मेहंदी की प्लानिंग खुद की,दोनों बहनों ने इस इवेंट को सरप्राइज बना दिया था…बोनी कपूर भी पूरे फंक्शन में मौजूद रहे..इन पलों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैन्स ने कपूर फैमिली के बॉन्ड को काफी पसंद किया।कलीरा सेरेमनी का सबसे इमोशनल मोमेंट बना अर्जुन कपूर का पल..चूड़ा और कलीरा सेरेमनी के दौरान सबसे ज्यादा वायरल हुआ पल था जब अर्जुन कपूर अपनी बहन अनशुला के कलीरे थामे नजर आए। यह मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने इसे भाई-बहन के प्यार का सबसे खूबसूरत उदाहरण बताया।

किन-किन सितारों ने बढ़ाई फंक्शन की रौनक?

अर्जुन कपूर
जाह्नवी कपूर
खुशी कपूर
बोनी कपूर
शानाया कपूर
संजय कपूर
माहीप कपूर
मोहित मारवाह और परिवार

यह पूरा सेलिब्रेशन एक इंटिमेट फैमिली गेदरिंग के रूप में सामने आया, जिसमें बॉलीवुड ग्लैमर और पारिवारिक भावनाएं दोनों शामिल थीं।

शादी कब और कहां?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी 6 जुलाई 2026 को मुंबई में होने की संभावना है। हालांकि शादी का एक्सैक्ट वेन्यू फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इसे भी इंटिमेट और प्राइवेट फैमिली वेडिंग रखा जाएगा।

कौन हैं रोहन ठक्कर?

रोहन ठक्कर एक स्क्रीनराइटर हैं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। अनशुला और रोहन की मुलाकात ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता मजबूत हुआ। अब यह रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच चुका है।

सोशल मीडिया पर छाया कपूर फैमिली का जश्न

अनशुला कपूर की प्री-वेडिंग तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। फैन्स जहां उनके लुक्स और स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कपूर फैमिली की बॉन्डिंग और इमोशनल मोमेंट्स को भी खूब पसंद किया जा रहा है। अब सभी की नजरें 6 जुलाई की शादी पर टिकी हैं, जहां यह कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेगा। अनशुला कपूर और रोहन ठक्कर की यह शादी सिर्फ एक सेलिब्रिटी वेडिंग नहीं बल्कि दो परिवारों, दो संस्कृतियों और इमोशन्स का खूबसूरत मिलन बन चुकी है। मेहंदी से लेकर कलीरा तक हर रस्म ने इस जर्नी को और भी खास बना दिया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image