Saturday, May 23, 2026
HomeBiharManish Kashyap : यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा भाजपा का दामन,कहा-'मां के...

Manish Kashyap : यूट्यूबर मनीष कश्यप ने थामा भाजपा का दामन,कहा-‘मां के कहने पर BJP में हुआ शामिल ‘,पार्टी में मिलेगी यह जिम्मेदारी

नई दिल्ली, बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए. कश्यप को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों को प्रताड़ित किये जाने के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था. कश्यप इस समय जमानत पर हैं.कश्यप यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और सह-प्रभारी संजय मयूख और मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए. इस मौके पर कश्यप की मां भी मौजूद रहीं.

कश्यप ने पत्रकारों से कहा,”मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ हूं.जब मैं 9 महीने जेल में था तो मेरी मां ने मेरे लिए लड़ाई लड़ी और उन्होंने ही मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए कहा.”

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता तिवारी ने कश्यप के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई और आरोप लगाया कि उन्हें (मनीष कश्यप) सलाखों के पीछे डाल दिया गया क्योंकि ‘‘कुछ लोग’’ उन्हें चुप कराना चाहते थे.

तिवारी ने कहा,”मनीष कश्यप ने लोगों के मुद्दे उठाए और हमेशा प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में बात की. लेकिन, इस देश में कुछ गैर-भाजपा सरकारों ने उन्हें बहुत परेशान किया.उन्होंने कश्यप को यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा उन्हें उनकी क्षमताओं के आधार पर ‘‘भविष्य में’’ उचित भूमिका सौंपेगी”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular