Thursday, November 5, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSalman Khan Firing Case : सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग...

Salman Khan Firing Case : सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की हिरासत बढ़ाई

मुंबई, मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार 2 लोगों की पुलिस हिरासत एक अदालत ने 29 अप्रैल तक बढ़ा दी.बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को उनकी पिछली हिरासत गुरुवार को समाप्त होने के बाद यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया.

हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी

पुलिस ने इस आधार पर आरोपियों की हिरासत 4 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया कि उन्हें गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाना है.आरोपियों की तरफ से पेश वकील अमित मिश्रा ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को आगे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों जांच में सहयोग कर रहे हैं.दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एल एस पधेन ने गुप्ता और पाल की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी.

आरोपियों को गुजरात के कच्छ से पकड़ा था

गुप्ता और पाल 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर फायरिंग के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे. आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था.

2 पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद

बाद में, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से 2 पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद कीं.मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी मामले में ‘‘वांछित आरोपी’’ घोषित किया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image