Emraan Hashmi New Film Rooh: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी 5 साल के बाद एक बार फिर हॉरर मूवी में नजर आएंगे. उनकी नई मूवी ‘ रूह’ का ऐलान हो चुका है. मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक भी शेयर की है. 52 सेकंड के वीडियो में एक रहस्यमयी और डरावना माहौल देखने को मिलता है. जिसने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.
2027 में रिलीज होगी मूवी
फिल्म के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी शेयर की गई है. ‘रूह’ 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है, ताकि इसे देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके. फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा करेंगे. वहीं इसकी कहानी और पटकथा मयंक शर्मा तथा विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है. फिल्म के निर्माता विक्रम खंखर और सनी खन्ना हैं.
फिल्म को लेकर क्या बोले इमरान हाशमी
फिल्म को लेकर इमरान हाशमी भी काफी उत्साहित हैं. एक बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘रूह’ ऐसी फिल्म है जिसने उन्हें पहली ही बार में आकर्षित कर लिया. उनके अनुसार इसमें आधुनिक हॉरर, भावनात्मक कहानी और संगीत का अनोखा संगम है. उन्होंने कहा कि दर्शक हमेशा से उन्हें इस तरह की फिल्मों से जोड़कर देखते आए हैं और यही वजह है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है.
इमरान ने कहा कि निर्देशक मयंक शर्मा जिस दुनिया को पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं, वह बेहद दमदार, भावनात्मक और सिनेमाई अनुभव देने वाली है. उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का आनंद जरूर उठाएंगे.
ये भी पढ़ें: गूगल प्ले स्टोर पर बहाल हुआ टेलीग्राम, 30 जून तक ये खास फीचर रहेगा बंद



