Tuesday, June 23, 2026
HomeIndiaगूगल प्ले स्टोर पर बहाल हुआ टेलीग्राम, 30 जून तक ये खास...

गूगल प्ले स्टोर पर बहाल हुआ टेलीग्राम, 30 जून तक ये खास फीचर रहेगा बंद

Telegram Ban Lifted:केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध समाप्त होने के बाद टेलीग्राम को गूगल प्ले स्टोर पर फिर से बहाल कर दिया गया है। NEET-UG री-एग्जाम से पहले संभावित पेपर लीक और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया था।

Telegram Ban Lifted: गूगल ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को अपने प्ले स्टोर पर फिर से बहाल कर दिया गया है. केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त होने के बाद यह कदम उठाया गया. इसके साथ ही एंड्रॉयड यूजर्स एक बार फिर प्ले स्टोर से टेलीग्राम डाउनलोड कर सकते हैं.

जानकारी के अनुसार, गूगल द्वारा आधिकारिक रूप से बहाल किए जाने से पहले ही कुछ मौजूदा यूजर्स के लिए टेलीग्राम की सेवाएं सामान्य रूप से काम करने लगी थीं. हालांकि मंगलवार सुबह तक एप्पल के ऐप स्टोर पर यह ऐप उपलब्ध नहीं था. इस संबंध में एप्पल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.

NEET UG री एग्जाम के चलते लगाया था प्रतिबंध

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) की री एग्जाम से पहले संभावित पेपर लीक और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से गूगल और एप्पल को अपने-अपने ऐप स्टोर से टेलीग्राम हटाने के निर्देश दिए थे. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू था.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG परीक्षा को लेकर पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद 3 मई को हुई परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इसके बाद री एग्जाम 21 जून को आयोजित की गई. सरकार का मानना था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रश्नपत्र या उससे जुड़ी सामग्री साझा किए जाने की आशंका को रोकने के लिए अस्थायी प्रतिबंध जरूरी है.

मैसेज एडिटिंग फीचर 30 जून तक बंद

सरकार ने एक अलग आदेश में टेलीग्राम को 30 जून तक भारत में पहले से भेजे गए संदेशों को संपादित (एडिट) करने की सुविधा बंद रखने के लिए भी कहा है. इसका उद्देश्य पेपर लीक या अन्य जांच से जुड़े मामलों में डिजिटल साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की संभावना को कम करना बताया गया. प्रतिबंध लागू करने से पहले 3 जून को सरकारी अधिकारियों ने टेलीग्राम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी, जिसमें प्लेटफॉर्म पर मौजूद संभावित जोखिमों और सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा की गई थी. फिलहाल NEET-UG री एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है और अब तक किसी बड़े अनियमितता या धोखाधड़ी की सूचना सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, यमुना जल परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक में होंगे शामिल


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image