Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaEmpuraan Controversy: एम्पुरान के निर्माता पर ईडी का शिकंजा, फेमा के उल्लंघन...

Empuraan Controversy: एम्पुरान के निर्माता पर ईडी का शिकंजा, फेमा के उल्लंघन मामले में गोपालन की चिटफंड कंपनी पर छापे मारे

'एल 2: एम्पुरान' के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन पर ED ने शिकंजा कस दिया है। निर्माता गोपालन की चिटफंड कंपनी पर फेमा के 1000 करोड़ रुपये के उल्लंघन के आरोप में छापेमारी की है। चेन्नई और कोच्चि सहित पांच स्थानों पर तलाशी हुई।

Empuraan Movie Producer Gokulam Gopalan: मोहनलाल और पृथ्वीराज की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ रिलीज होने के साथ ही कुछ दृश्यों के कारण विवादों से घिर गई. दूसरी तहफ ED ने इसके निर्माता पर फेमा के उल्लंघन मामले में शिकंजा कस दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1 हजार करोड़ रुपये के कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में शुक्रवार को केरल के व्यवसायी एवं फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ के निर्माताओं में से एक गोकुलम गोपालन की चिटफंड कंपनी के परिसरों की तलाशी ली.

चेन्नई और कोच्चि में छापेमारी

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत चेन्नई (तमिलनाडु) तथा कोच्चि (केरल) सहित विभिन्न राज्यों में 5 परिसरों में तलाशी ली जा रही है. गोपालन और उनकी कंपनी ‘श्री गोपालन चिट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड’ के खिलाफ कुछ अनिवासी भारतीयों के साथ एक हजार करोड़ रुपये के कथित फेमा उल्लंघन और कुछ संबंधित अनधिकृत लेन-देन के संबंध में यह कार्रवाई की जा रही है.

क्यों विवादों में है एल 2: एम्पुरान ?

पृथ्वीराज-मोहनलाल टीम की 3 फिल्मों की श्रृंखला के तहत ‘लूसिफर’ का दूसरा भाग ‘एल 2: एम्पुरान’ दक्षिणपंथी राजनीति की आलोचना करने और गुजरात दंगों के अप्रत्यक्ष उल्लेख के कारण विवाद में रहा है. मोहनलाल ने हाल में इस विवाद पर खेद व्यक्त किया था और आश्वासन दिया था कि फिल्म से विवादित अंश हटा दिए जाएंगे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image