Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsChaitanya Baghel Arrest: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को ED ने...

Chaitanya Baghel Arrest: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को ED ने किया गिरफ्तार, आज सुबह से शराब घोटाले में ईडी ने की थी छापेमारी

Bhupesh Baghel Son Arrest: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी का आरोप है कि घोटाले की रकम चैतन्य तक पहुंची। भिलाई स्थित उनके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तारी हुई।

Chaitanya Baghel Arrest: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय(ED)ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चैतन्य को गिरफ्तार किया है. ईडी का आरोप है कि घोटाले का पैसा चैतन्य के पास जा रहा था. मामले में नए सबूत मिलने के बाद ईडी धनशोधन निवारण अधिनियम(PMLA) के तहत भिलाई स्थित बघेल के घर छापेमारी की है.

बघेर के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसर्मी और समर्थक मौजूद थे. दोपहर में ईडी की टीम चैतन्य को अपने साथ ले गई. कांग्रेस समर्थकों ने इसका काफी विरोध किया नारेबाजी, गाड़ी रोकने का भी प्रयास किया. पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

चैतन्य का आज है जन्मदिन

बता दें कि आज ही भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य का जन्मदिन भी है. पूर्व सीएम ने एक्स पर लिखा- जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता. मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और 2 ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी. और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है. इन तोहफ़ों का धन्यवाद. ताउम्र याद रहेगा.

बेटे की गिरफ्तारी पर बोले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा-“अडानी द्वारा जो पेड़ कटाई चल रही है इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ रही है। दबाव पूरे सरकार और प्रशासनिक तंत्र में है। विपक्ष को दबाने के लिए ये रणनीति अपनाई गई है जिसके कारण से आज नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में ये घोषणा की कि हम इस कार्रवाई के विरोध में दिनभर सदन की कार्रवाई का बहिष्कार करते हैं. वे मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, ताकि कोई भी अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सके. हम न डरेंगे, न झुकेंगे. आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है. पिछले साल मेरे जन्मदिन पर मेरे सलाहकार को निशाना बनाया गया था.’

इसे भी पढ़ें: Land for Job Scam: लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अदालत ने निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने से किया इनकार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image