Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsMoney Laundering Case : रॉबर्ट बाड्रा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर...

Money Laundering Case : रॉबर्ट बाड्रा के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, कहा- 10 सालों से परेशान कर रही है सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईडी द्वारा रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपपत्र को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से वाद्रा को प्रताड़ित किया जा रहा है और वह इस उत्पीड़न के खिलाफ रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़े हैं।

Money Laundering Case : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हरियाणा के शिकोहपुर में एक जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन के मामले में रॉबर्ट वाद्रा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने को शुक्रवार को दुर्भावनापूर्ण एवं राजनीति से प्रेरित कार्रवाई करार दिया और कहा कि वह अपने बहनोई और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आखिरकार सत्य की जीत होगी। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मेरे बहनोई को पिछले 10 वर्षों से इस सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। यह नवीनतम आरोपपत्र उसी की अगली कड़ी है। उन्होंने कहा, ‘मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं क्योंकि वे दुर्भावनापूर्ण, राजनीति से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न के एक और हमले का सामना कर रहे हैं।’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, मैं जानता हूं कि वे सभी किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने का साहस रखते हैं और वे सम्मान के साथ ऐसा करना जारी रखेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि आखिरकार सत्य की विजय होगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular