Saturday, May 23, 2026
HomeLatest Newsदिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार को व्यक्ति ने थप्पड़...

दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार को व्यक्ति ने थप्पड़ मारा, बाद में वीडियो जारी कर कहा- ‘हमने सबक सिखा दिया है’

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार से चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अपने हाथों में माला लिए कन्हैया कुमार को पहनाने के बहाने उनके पास पहुंचने की कोशिश करता नजर आता है। जिसके बाद पास पहुंचकर वह घटना को अंजाम देता है।

कन्हैया कुमार पर यह हमला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर थाना इलाके के करतार नगर में किया गया। इस दौरान कन्हैया कुमार के साथ आम आदमी पार्टी की महिला पार्षद छाया शर्मी भी मौजूद थी। जिनके साथ भी बदसलूकी की गई। इस संबंध में महिला पार्षद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कन्हैया कुमार पर हमला का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथों में माला लिए कन्हैया कुमार की तरफ आगे बढ़ता है और उनके करीब पहुंचने की कोशिश करता है। जब वह कन्हैया कुमार के पास पहुंचता है तो माला पहनाने के बहाने उनको थप्पड़ जड़ देता है। इस बीच कन्हैया पर स्याही भी फेंकी गई। हालांकि इस घटना के दौरान भीड़ में मौजूद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने उस व्यक्ति को उसी वक्त पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। 

आरोपी बोला- अफजल तेरे कातिल जिंदा का नारा लगाने वाले को सजा दी
कन्हैया पर हमला करने वाले शख्स ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कन्हैया ने देश के खिलाफ नारे लगाए थे, जिसकी वजह से वे नाराज थे। उसने कहा कि कन्हैया ने भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल तेरे कातिल जिंदा हैं, हम शर्मिंदा हैं जैसे नारे लगाए थे। आज हमने उसके मुंह पर चांटा देकर जवाब दिया है कि भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता, जब तक हमारे जैसे सनातनी शेर जिंदा हैं। वहीं, हमला करने वाले आरोपियों ने एक वीडियो जारी किया और इस हरकत को अपनी सफलता बताते हुए कहा, ‘हमने सबक सिखा दिया है।’ हमलावर ने आगे कहा, “भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता, जब तक हमारे जैसे सनातनी जिंदा हैं।” वहीं, दक्ष चौधरी के साथ वाला व्यक्ति कहता है, “उसे (कन्हैया कुमार को) दिल्ली में नहीं घुसने देंगे। जो भारत के सैनिकों को रेपिस्ट बताता है।” दक्ष चौधरी कहता है, “बहुत बढ़िया इलाज कर दिया जो कहा था वो कर दिया है।” वीडियो के लास्ट में दोनों आरोपी भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, गौमाता की जय और जय श्री राम के नारे लगाते हैं।

कन्हैया ने दिया जवाब- ‘ऐ साहब… गुंडे मत भेजिए’

एनएसयूआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कन्हैया कह रहे हैं, “ऐ साहब गुंडा मत भेजिए, हमने तो आपकी पुलिस देखी है आपकी जेल देखी है. हमारी रंगों में स्वतंत्रता सेनानियों का ख़ून बह रहा है, हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं. जब अंग्रेज़ों से नहीं डरे तो अंग्रेज़ के चापलूसों से क्या डरेंगे.”

कन्हैया का सामना BJP के मनोज तिवारी से

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन है। 4 सीटों पर AAP में तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कन्हैया कुमार सितंबर 2021 में लेफ्ट छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उनके खिलाफ मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को उतारा है। JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार 2019 में कन्हैया कुमार ने लेफ्ट के टिकट पर बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वे BJP प्रत्याशी गिरिराज सिंह से 4 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular