Monday, November 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, Sensex और निफ्टी...

Stock Market Today: शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, Sensex और निफ्टी फिसले, इन शेयरों में रहा बंपर लाभ

share market: घरेलू शेयर बाजारों ने सात सत्र की तेजी के बाद बुधवार को मुनाफावसूली के कारण शुरुआती बढ़त खो दी और नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे।

Share Market Update: मुंबई, घरेलू शेयर बाजारों ने सात सत्र की तेजी के बाद बुधवार को मुनाफावसूली के कारण शुरुआती बढ़त खो दी और नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 150.68 अंक चढ़कर 78,167.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 67.85 अंक की बढ़त के साथ 23,736.50 अंक पर रहा. हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे. बीएसई 73.05 अंक फिसलकर 77,928.26 अंक पर और निफ्टी 37.55 अंक की गिरावट के साथ 23,631.10 अंक पर कारोबार कर रहा था.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, मारुति, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस के शेयर नुकसान में रहे.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.21 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,371.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. सेंसेक्स मंगलवार को 32.81 अंक या 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,017.19 अंक पर जबकि निफ्टी 10.30 अंक या 0.04 प्रतिशत चढ़कर 23,668.65 अंक पर बंद हुआ था.

इस खबर को भी पढ़ें: South Korea Forest Fire: दक्षिण कोरिया के जंगल में लगी भीषण आग, 16 लोगों की मौत, 19 घायल, 5 हजार से ज्यादा लोगों ने घर छोड़ा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image