Wednesday, June 3, 2026
HomeIndiaदिल्ली में रेस्टोरेंट में लगी आग, 20 लोगों की जलकर मौत

दिल्ली में रेस्टोरेंट में लगी आग, 20 लोगों की जलकर मौत

Malviya Nagar Restaurant Fire: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। राहत और बचाव अभियान के दौरान तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Malviya Nagar Restaurant Fire: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक रेस्टोरेंट में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है.जबकि वहां फंसे 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. रेस्क्यू के दौरान दमकलकर्मी बेसमेंट में पहुंचे और वहां फंसे 37 को बाहर निकाला. जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इमारत के नीचे चलाया जा रहा था होटल

मालवीय नगर के SDM जितेंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही मुझे सुबह सूचना मिली, हमने अपने सेल को सक्रिय किया और वहां से सभी बलों को सूचित करके यहां के लिए रवाना किया गया. इस इमारत के नीचे कोई होटल चलाया जा रहा था. अभी कारणों का पता नहीं चला है लेकिन उस होटल के कारण ही आग लगी है. अभी 4 शव निकालकर अस्पताल भेजे जा चुके हैं और 7-8 लोग अन्य भी घायल हुए हैं. ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसलिए सख्त कार्रवाई करनी आवश्यक है. यहां किसी और लाइसेंस के आधार पर होटल चलाया जा रहा था. समय में BSES ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी जिससे बड़ा हादसा टल गया.

हादसे पर क्या बोले मालवीय नगर विधायक

मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया, ‘बहुत ही दुखद घटना है. हमें सुबह 9 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली. हमने तत्काल पूरे सिस्टम को सक्रिय किया और स्वयं भी हम यहां पर पहुंचे. अब बाद में आग लगने के कारणों का पता चलेगा. कुछ लोग हताहत भी हुए हैं. 8 से 10 लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री से भी मेरी कई बार बातचीत हो चुकी है. हम सारी परिस्थिति का संज्ञान ले रहे हैं और हम बतौर कार्यकर्ता जो कर सकते हैं वो करेंगे. यह बहुत दुखद घटना है लेकिन आगे इस तरह की घटना न हो इस ओर ध्यान दिया जाएगा.’

हादसे पर सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

हादसे पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- मालवीय नगर में आग लगने की भयानक घटना में हुई दुखद मौतों से बहुत दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और शक्ति देने की प्रार्थना करती हूं.

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा- घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विसेज़, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विसेज़ और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को भेजा गया और उन्होंने बचाव और राहत अभियान शुरू किया. उनके तुरंत जवाब से प्रभावित जगह से कई लोगों को बचाने और निकालने में मदद मिली.

सीएम ने हर संभव मदद की कही बात

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर करीब से नज़र रख रही है. प्रभावित परिवारों को सभी ज़रूरी मेडिकल मदद और सपोर्ट दिया जा रहा है. दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर मुमकिन मदद देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image