Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDelhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 26...

Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 26 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ा दी.सिसोदिया को उनकी पूर्व में दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था, उस दौरान ही विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने यह आदेश पारित किया.

पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-2022 से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था.इसके बाद सिसोदिया ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी

दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने भी 16 जुलाई को सिसोदिया की जमानत याचिका पर ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी किया था.सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए 29 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है कि सिसोदिया के मामले में जांच पड़ताल कहां तक पहुंची है, ताकि उसके अनुसार फैसला लिया जा सके कि सिसोदिया को जमानत मिलनी चाहिए या फिर नहीं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image