Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsDelhi Bus Accident: करोल बाग में भीषण हादसा, बस पलटने से 2...

Delhi Bus Accident: करोल बाग में भीषण हादसा, बस पलटने से 2 लोगों की मौत, 23 घायल

Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मंदिर के पास जयपुर से आई एक स्लीपर बस देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 23 यात्री घायल हो गए।

Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास मंगलवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया. जहां झंडेवालान मंदिर के पास एक स्लीपर बसअनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.

जयपुर से दिल्ली पहुंची थी बस

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना देर रात 1बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल सेवा की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य शीघ्रता से शुरू किया गया. हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे. अधिकारी ने बताया कि यह बस जयपुर से दिल्ली पहुंची थी.

घायलों को अलग-अलग अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस के अनुसार हादसे में घायल 23 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से 12 को RML अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 10 घायलों को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

हादसे में 2 यात्रियों की हुई मौत

मृतकों में एक की पहचान 30 वर्षीय शहबाज आलम के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर गांव के निवासी थे. दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, जिनकी उम्र करीब 25-26 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Trump Iran Ceasefire Plan: ट्रंप ने 15 शर्तों के साथ ईरान को भेजा युद्ध विराम का प्रस्ताव, जानें क्या बोला इजराइल ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular