Allu Arjun Deepika Padukone Movie Raaka: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेकर उनकी प्रेग्नेंसी के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब इन पर विराम लग गया है. खबरें थीं कि उन्हें एक्शन फिल्म ‘राका’ से रिप्लेस किया जा सकता है या उनका रोल कम किया जा सकता है, मगर फिल्म के मेकर्स ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
राका की टीम ने कही ये बात
फिल्म की टीम ने साफ किया है कि दीपिका पादुकोण अभिनेता अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ का हिस्सा बनी रहेंगी. मेकर्स के मुताबिक, उनके फिल्म से हटाए जाने या रोल कम किए जाने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. टीम ने कहा, ‘सब कुछ तय योजना के अनुसार चल रहा है और दीपिका पूरी ऊर्जा के साथ शूटिंग कर रही हैं.’ साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि उनकी प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म की स्क्रिप्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ी थीं अटकलें
हाल ही में दीपिका और उनके पति Ranveer Singh ने दूसरी बार प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. इसके बाद सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा शुरू हो गई थी कि Atlee के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रभावित हो सकती है.
पहली बार साथ दिखेंगे दीपिका-अल्लू अर्जुन
‘राका’ सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है और यह पहली बार होगा जब दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म का टाइटल और अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक 8 अप्रैल को उनके जन्मदिन पर जारी किया गया था. इसके अलावा फिल्म में मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका निभा रही हैं.
अन्य प्रोजेक्ट्स भी लाइनअप में
दीपिका पादुकोण के पास ‘राका’ के अलावा भी बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी होंगे. दीपिका की प्रेग्नेंसी के बावजूद वह अपने प्रोजेक्ट्स में पहले की तरह सक्रिय बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 852 अंक टूटा, Nifty 24,173 पर बंद, इन स्टॉक्स में रहा फायदा



