Monday, November 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी, Sensex 73,000 से नीचे...

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी, Sensex 73,000 से नीचे आया, निफ्टी 59 अंक गिरा, इन स्टॉक्स में रही तेजी

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 177.39 अंक गिरकर 72,908.55 पर और निफ्टी 59 अंक गिरकर 22,060.30 पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी, विदेशी कोषों की निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंता इसकी मुख्य वजह रही।

Share market Today: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख, विदेशी कोषों की लगातार निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 177.39 अंक गिरकर 72,908.55 पर आ गया. एनएसई निफ्टी 59 अंक गिरकर 22,060.30 पर आ गया. सत्र के दौरान में यह 144.85 अंक गिरकर 21,974.45 पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाइटन, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज, फिनसर्व और सन फार्मास्युटिकल्स के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट हुई.

इन कंपनियों के शेयर में रहा लाभ

भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अडानी पोर्ट्स के शेयर लाभ रहे. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत गिरकर 71.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,788.29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image