Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest Newsवैशाली नगर में सजी संस्कृति की महफिल: ओड़िसी नृत्यांगना आरुषि मुद्गल ने...

वैशाली नगर में सजी संस्कृति की महफिल: ओड़िसी नृत्यांगना आरुषि मुद्गल ने बांधा समां

स्पिक मैके के तत्वावधान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत दिनांक सोमवार को डिफेंस पब्लिक स्कूल, वैशाली नगर में प्रसिद्ध ओड़िसी नृत्यांगना विदुषी आरुषि मुद्गल ने अपने दल के साथ एक प्रेरणादायक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उनके साथ संगतकारों में विदुषी सावनी मुद्गल (वोकल), कृष्ण शर्मा (वोकल), खड़क सिंह (मर्दला) एवं रजत प्रसन्ना (बांसुरी) उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को संगीतमय गरिमा प्रदान की।

विदुषी आरुषि मुद्गल आज ओड़िसी नृत्य के क्षेत्र में अग्रणी युवा कलाकारों में से एक हैं, जो अपनी तकनीकी दक्षता एवं परंपरा के प्रति नवाचारी दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी गुरु श्रीमती माधवी मुद्गल से गंधर्व महाविद्यालय, दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्हें भारत के उभरते हुए युवा कलाकारों में “गेम चेंजर” के रूप में भी सराहा गया है। उनके सम्मान में संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, FICCI द्वारा यंग वुमन अचीवर अवॉर्ड, गुरु केलुचरण मोहापात्र युवा प्रतिभा सम्मान सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने विद्यार्थियों को ओड़िसी नृत्य की विशेषताओं-अभिनय (एक्सप्रेसिव जेस्चर्स), तालबद्ध गतियाँ तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत की समृद्धता से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कलाकारों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा प्रकट की। विद्यालय के निदेशक रिटायर्ड मेजर एस. के. शर्मा, निदेशिका जय शर्मा एवं प्रधानाचार्या मीतू शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य से जोड़ना तथा हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने विद्यार्थियों में भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति गहरी रुचि उत्पन्न की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular