Saturday, October 31, 2026
HomeLatest Newsरेलवे ट्रेक पर सेल्फी लेना पड़ा भारी,सामने से आ गई ट्रेन,फिर क्या...

रेलवे ट्रेक पर सेल्फी लेना पड़ा भारी,सामने से आ गई ट्रेन,फिर क्या हुआ देखिए Video

राजस्थान के पाली जिले में गोरम घाट पुल से एक दंपति ने छलांग लगा दी.दरअसल कपल रेलवे ट्रैक पर सेल्फी ले रहे थे इसी दौरान सामने से ट्रेन आ गई.तेजी से ट्रेन को अपनी ओर आता देख दोनों घबरा गए और ट्रेन से बचने के लिए दंपति ने गहरी खाई में छलांग लगा दी.इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.दंपति का अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां दोनों का इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार पाली के बगड़ी के कलालों की पिपलियां की ढाणी निवासी राहुल और उसकी पत्नी जाह्नवी शनिवार को गोरम घाट घूमने आए थे.उनके साथ जाह्नवी की बहन और बहनोई भी गए थे.दंपति गोरम घाट मीटरगेज ब्रिज पर सेल्फी ले रहे थे.तभी सामने से ट्रेन आ गई.अचानक ट्रेन को तेजी से अपनी ओर आता देख दोनों घबरा गए.और रेलवे ब्रिज से गहरी खाई में छलांग लगा दी.जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिर घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image