Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsMediaTek ने किया ऐलान, लॉन्च करेगी 2nm चिप, अब स्मार्टफोन होंगे ज्यादा...

MediaTek ने किया ऐलान, लॉन्च करेगी 2nm चिप, अब स्मार्टफोन होंगे ज्यादा पावरफुल

MediaTek ने 2nm चिप लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो AI तकनीक पर आधारित होगा। यह चिप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होगी और इसे Nvidia के साथ मिलकर विकसित किया जाएगा।

Computex 2025 में चिपमेकर Media Tek ने सबसे फास्ट प्रोसेसर बनाने का ऐलान किया है. मीडियाटेक का यह 2nm प्रोसेसर AI टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. इस प्रोसेसर का इस्तेमाल मोबाइल में किया जाएगा. आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मीडियाटेक के इस प्रोसेसर का उपयोग किया जाएगा. कंपनी के CEO रिक त्साई ने अपने 2nm प्रोसेसर का ऐलान किया है. बता दें कि वर्तमान में सबसे छोटी चिप 3 नैनोमीटर आकार की है.

मीडियाटेक ने अपने इस नेक्स्ट जेनरेशन प्रोसेसर के लिए Nvidia के साथ पार्टनरशिप की है. इस प्रोसेसर को Media Tek और एनवीडिया मिलकर डेवलप करेंगे. कंपनी का यह पहला प्रोसेसर होगा, जो 2 नैनोमीटर चिप के साथ आएगा.

फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक इस साल सितंबर से दुनिया की सबसे छोटी 2 नैनोमीटर चिप का उत्पादन शुरू करेगी. यह 2 nm प्रोसेसर AI स्मार्टफोन को सपोर्ट करेगा. साथ ही, 6G टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन को सपोर्ट करेंगा.

मीडियाटेक के वाइस चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रिक त्साई ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कार्यक्रम कम्प्यूटेक्स में कहा, ”हम अब 2 नैनोमीटर की ओर बढ़ रहे हैं. हम इस वर्ष सितंबर में अपना पहला 2 नैनोमीटर ‘डिवाइस’ लाएंगे. बेशक, यह एक उच्च-मात्रा वाली चिप है.’

काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसंधान निदेशक तरुण पाठक ने कहा ‘कि मीडियाटेक की यह घोषणा कि उसका पहला 2 नैनोमीटर चिप सितंबर में लाया जाएगा. एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा, ‘यह 2 नैनोमीटर की चिप संभवतः एक कस्टम ASIC (एप्लिकेशन विशिष्ट चिप) या एक स्मार्टफोन है, जिसे संरचनात्मक नवाचारों के माध्यम से पर्याप्त दक्षता लाभ हासिल करने के लिए तैयार किया गया है.’

इसे भी पढ़ें: PM Modi का 22 मई को बीकानेर दौर, 26 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image