Saturday, June 20, 2026
HomeIndiaमहंगाई से जूझ रही जनता, भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त, खरगे...

महंगाई से जूझ रही जनता, भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त, खरगे का बड़ा हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और रुपये की कमजोरी से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जब जनता रोजमर्रा के खर्च से जूझ रही है, तब भाजपा अन्य दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त है।

Mallikarjun Kharge News : नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों के नेताओं की खरीद-फरोख्त में व्यस्त है। उन्होंने यह टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) में हाल में सामने आई राजनीतिक उठापटक के संदर्भ में की।

मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला सरकार पर हमला

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बेतहाशा महंगाई के कारण लोगों की बचत तेजी से खत्म हो रही है। उनके अनुसार, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें, आर्थिक असमानता और युवाओं में बढ़ता असंतोष मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का परिणाम है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि देश में खुदरा महंगाई दर 16 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई दर 4.78 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी महंगाई 15 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। उनका कहना है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और परिवारों के लिए रोजमर्रा के खर्चों को संभालना लगातार कठिन होता जा रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कमजोर हो रही है : खरगे

खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कमजोर हो रही है और विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिलने के कारण युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है, जिससे असंतोष का माहौल पैदा हो रहा है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ देश की जनता महंगाई और बढ़ते खर्चों से जूझ रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्तारूढ़ दल विपक्षी नेताओं को अपने पाले में लाने की राजनीति में लगा हुआ है। खरगे के अनुसार, सरकार को राजनीतिक जोड़-तोड़ की बजाय आर्थिक चुनौतियों से निपटने और आम लोगों को राहत देने पर ध्यान देना चाहिए।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image