Saturday, June 6, 2026
HomeIndiaदिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले-'धर्मेंद्र प्रधान ने...

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके बोले-‘धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, तो पूरे देश में होगा प्रोटेस्ट’

NEET पेपर लीक और विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शाम 5 बजे तक इस्तीफे की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग नहीं मानी गई तो देशभर में आंदोलन तेज होगा। उन्होंने 13 जून को फिर प्रदर्शन का ऐलान किया।

Cockroach Janta Party Protest: NEET पेपर लीक समेत तमाम परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब 5 घंटे तक प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई.

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और सीधे जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने समर्थकों को संबोधित किया. प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके अपने साथ बीआर अंबेडकर की आत्मकथा और भारतीय संविधान की प्रति लेकर पहुंचे, जिसे उन्होंने आंदोलन के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया.

13 जून को फिर से प्रदर्शन का किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि शिक्षा मंत्री को शाम पांच बजे तक इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता है तो देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अगले शनिवार, 13 जून को जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन किया जाएगा. कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए.

दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही. इस दौरान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली की सीमाओं और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहे. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र सहित कई रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती रही.

इस खबर को भी पढ़ें: खाना परोसने और पैकिंग के लिए अखबार के इस्तेमाल पर FSSAI ने लगाई रोक, स्याही से आपकी सेहत को क्या नुकसान ?


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image