Tuesday, May 26, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessपेट्रोल डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, 11 दिन में चौथी...

पेट्रोल डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, जानें नई कीमत

CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। मंगलवार सुबह 6 बजे से CNG 2 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई, जिसके बाद दिल्ली में नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। 15 मई के बाद 11 दिनों में यह चौथी बढ़ोतरी है और कुल 4 रुपये प्रति किलो तक दाम बढ़ चुके हैं।

CNG Price Hike: पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG भी महंगी हो गई है. आज सुबह 6 बजे से CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है. कीमतें बढ़ने के बाद अब दिल्ली में CNG की नई कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. यह पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बार है जब CNG की कीमतों में इजाफा किया गया है. 15 मई के बाद से अब तक CNG के दाम कुल 4 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुके हैं.

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब सार्वजनिक परिवहन, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और निजी वाहन चालकों पर भी पड़ने लगा है. CNG महंगी होने से परिवहन लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है.

लगातार क्यों बढ़ रही कीमतें ?

जानकारों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतों और गैस आपूर्ति लागत में इजाफे के चलते कंपनियां धीरे-धीरे इसका बोझ उपभोक्ताओं पर डाल रही हैं. पेट्रोल, डीजल और अब CNG की लगातार बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम

इससे पहले सोमवार को मई महीने में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की. ईंधन कीमतों में 15 मई से संशोधन का सिलसिला फिर शुरू हुआ था. तब से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular