Tuesday, May 26, 2026
HomeLatest Newsशांति वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज...

शांति वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज के पास मिसाइल लॉन्च साइट्स और IRGC की नावों को बनाया निशाना

US Attack Iran: अमेरिका ने शांति वार्ता के बीच दक्षिणी ईरान में फिर सैन्य कार्रवाई करते हुए होर्मुज के पास मिसाइल लॉन्च साइट्स और IRGC की बारूदी सुरंग बिछाने वाली नौकाओं को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना ने इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया।

US Attack Iran: अमेरिका ने एक बार ईरान पर फिर ईरान पर सैन्य कार्रवाई की है. अमेरिकी सेना की तरफ की से कहा गया है कि उसने यह हमले दक्षिणी ईरान में किए हैं. जिसमें मिसाइल लॉन्च साइट और बारूदी सुरंगे बिछाने वाली नौकाओं को निशाना बनाया गया है. और इस पूरी कार्रवाई को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है.

आत्मरक्षा में किया गया हमला बताया

‘US सेंट्रल कमांड’ के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने एक बयान में कहा कि ‘ये हमले ईरानी बलों द्वारा उत्पन्न खतरों से हमारे सैनिकों की रक्षा के लिए आत्मरक्षा में किए गए थे, लेकिन सेना जारी युद्धविराम के दौरान संयम बरत रही है’.

समझौते की बातचीत के बीच हमला

यह सैन्य कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत में प्रगति की खबरें सामने आ रही थीं. माना जा रहा था कि दोनों पक्ष किसी संभावित समझौते की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. ऐसे में इन नए हमलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ने और वार्ता प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कही थी ये बात

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा था कि ईरान का हाईली एनरिच्ड यूरेनियम तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाए ताकि उसे नष्ट किया जा सके, या फिर अमेरिका और ईरान मिलकर किसी सुरक्षित स्थान पर इसे समाप्त करें.

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि ईरान क्षेत्रीय संघर्ष को रोकने के उद्देश्य से अमेरिका समर्थित एक उभरते समझौते के तहत अपने हाईली एनरिच्ड यूरेनियम के भंडार को छोड़ने के सिद्धांत पर सहमत हो गया है. हालांकि ताजा सैन्य हमलों के बाद यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, 11 दिन में चौथी बार बढ़े दाम, जानें नई कीमत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular