Monday, May 25, 2026
HomeLatest Newsसीएम भजनलाल शर्मा ने वंदे भारत जल संरक्षण अभियान का किया आगाज,...

सीएम भजनलाल शर्मा ने वंदे भारत जल संरक्षण अभियान का किया आगाज, बीसलपुर डैम स्थित महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने गंगादशमी के अवसर पर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बीसलपुर डैम स्थित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह अभियान 25 मई से 5 जून तक चलेगा।

Rajasthan News: गंगादशमी के अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज किया. उन्होंने बीसलपुर डैम स्थित महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया. यह अभियान 25 मई से 5 जून तक चलेगा. उन्होंने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रभावी प्रबंधन हेतु सतत रूप से कार्य कर रही है. वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जनभागीदारी को समर्पित एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है.

अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने आमजन से भी इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जल है तो कल है. आइए, हम सभी जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझें और जल संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाएं. प्रकृति संरक्षण एवं जल बचाने के इस अभियान से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध एवं हरित भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें.

अभियान के तहत क्या होगा ?

अभियान के तहत पारंपरिक जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार किया जाएगा. जिसके तहत कुओं, बावड़ियों और तालाबों की मरम्मत और सफाई का काम किया जाएगा. पानी बचाने का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए गांवों और शहरों में प्रभात फेरिया निकाली जाएंगी. इसके अलावा जल चौपाल और संगोष्ठियों का भी आयोजन होगा. अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जल गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

कौन-कौन रहा मौजूद

सीएम ने जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को जल संरक्षण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस राज्यव्यापी शुरुआत के मौके पर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, स्थानीय विधायक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, कहा-‘एनटीए पिछली गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा’, सरकार से मांगा जवाब


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular