Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsCM Bhajanlal Sharma Corona Positive : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए...

CM Bhajanlal Sharma Corona Positive : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए कोविड पॉजिटिव,सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं, सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की है, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद CM भजनलाल ने खुद को आईसोलेट कर लिया है.

उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि स्वास्थ्य समस्या के चलते आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा.

आपको बता दें कि आज कोरोना पॉजिटिव होने के चलते CM भजनलाल ने कृषि अनुसंधान केंद्र दुर्गापुरा में आयोजित शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह में वर्चुअल रूप से शिरकत की थी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular