Thursday, July 30, 2026
HomeLatest Newsमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हाईलेवल बैठक, बोले- भ्रष्ट और अकर्मण्य कर्मचारियों पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हाईलेवल बैठक, बोले- भ्रष्ट और अकर्मण्य कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, रिक्त पद भरने और भ्रष्ट व अकर्मण्य कर्मचारियों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी-ग्रामीण विकास योजनाओं की भी समीक्षा की।

Rajasthan News: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास में कोई कसर नहीं रख रही है। लोककल्याण को एकमात्र ध्येय मानते हुए बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। उन्होंने जनसेवा के लिए अधिकारियों को समर्पित होकर तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में बेहतरीन सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में स्ट्रीट लाइट, सफाई उपकरणों एवं अमृत 2.0 से संबंधित कार्यों पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़क निर्माण एवं उन्नयन तथा सार्वजनिक स्थानों में सौन्दर्यकरण पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया।

सीएम भजनलाल ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वीबी जी रामजी क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के विस्तार पर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, डांग विकास कार्यक्रम, ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना, अटल ज्ञान केन्द्र एवं पीएम कुमुम योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अकर्मण्य तथा भ्रष्ट कार्मिकों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ईमानदार कार्मिकों को पुरस्कृत करने एवं अकर्मण्य तथा भ्रष्ट कार्मिकों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोककल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को धरातल पर उतारने एवं विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए ताकि आमजन से जुड़े कार्यों में कोई रूकावट ना हो।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा एवं पंचायतीराज, स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, वित्त, ग्रामीण विकास विभागों सहित संबंधित उच्च अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग पकड़ने लगी जोर, जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े NSUI के 3 छात्र


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image