Monday, June 15, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में CJP के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके का प्रदर्शन आज, NEET पेपर...

जयपुर में CJP के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके का प्रदर्शन आज, NEET पेपर लीक मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज जयपुर के शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दों पर प्रदर्शन करेगी। पुलिस ने 800 लोगों के साथ सशर्त अनुमति दी है। पार्टी ने तिरंगा, किताब और फूल के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने की अपील की है तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी।

CJP Protest Jaipur : जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज जयपुर के शहीद स्मारक पर NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेगी। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके देर रात जयपुर पहुंच गए हैं। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। इससे पहले दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने देशभर में आंदोलन चलाने की घोषणा की थी। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।

जयपुर पुलिस ने दी प्रदर्शन करने की अनुमति

प्रदर्शन की अनुमति को लेकर रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने जयपुर पुलिस के खिलाफ विरोध जताया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दे दी। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार, प्रदर्शन में अधिकतम 800 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी। साथ ही कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को प्रभावित न करने के लिए आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

CJP ने दी लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में आने वाले लोग अपने साथ तिरंगा, किताब और फूल लेकर आएं। रांका के अनुसार, यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के भविष्य से जुड़ी लड़ाई है। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। इसमें प्रदेशभर से युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image