Saturday, May 2, 2026
HomeIndiaISRO से आई दुखद खबर, चंद्रयान-3 मिशन की काउंटडाउन वाली आवाज हुई...

ISRO से आई दुखद खबर, चंद्रयान-3 मिशन की काउंटडाउन वाली आवाज हुई खामोश

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ‘चंद्रयान-3 अभियान सहित इसके कई अभियानों की उल्टी गिनती के लिए अपनी आवाज देने वाली वैज्ञानित एन. वलारमती का सोमवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया. इसरो के अधिकारी ने बताया कि वलारमती ने चेन्नई के अस्पताल में अंतिम श्वांस ली.  वलारमती के निधन के बाद कई लोगों ने संवेदनाएं प्रकट कीं. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी वलारमती के निधन पर दुख जताया. अधिकतर लोगों ने कई प्रक्षेपणों के दौरान इसरो के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में मिशन नियंत्रण केंद्र से गूंजती उनकी उलटी गिनती को याद किया।

इसरो के पूर्व निदेशक ने जताया दुख

इसरो के पूर्व निदेशक डॉ. पी वी वेंकटकृष्णन ने कहा, ‘‘श्रीहरिकोटा से इसरो के भविष्य के मिशनों की उलटी गिनती के समय अब वलारमती मैडम की आवाज नहीं सुनाई देगी।’’ उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चंद्रयान 3 उनकी अंतिम उलटी गिनती की घोषणा थी. अप्रत्याशित निधन। बहुत दुख हो रहा है। प्रणाम।’’

केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने दुख जताते हुए कहा कि  ‘‘चंद्रयान 3 सहित इसरो के कई प्रक्षेपण कार्यक्रम की उल्टी गिनती के पीछे उनकी आवाज होती थी. एन. वलारमती जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner