Wednesday, May 13, 2026
HomeIndiaCBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20 फीसदी...

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20 फीसदी स्टूडेंट पास, लड़कों पर भारी पड़ी लड़कियां

CBSE 12th Result 2026 Out: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा। लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 88% से अधिक सफलता दर हासिल की, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82% रहा। ट्रांसजेंडर श्रेणी में 100% परिणाम दर्ज किया गया।

CBSE 12th Result 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 85 प्रतिशत से अधिक स्टूडेंट्स पास हुए. छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in के अलावा डिजीलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in और उमंग ऐप ( Umang App ) से भी चेक कर सकते हैं.

इस साल परीक्षा परिणाम 85.20 फीसदी रहा

इस साल परीक्षा परिणाम 85.20 फीसदी रहा. इस बार की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी और लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82 प्रतिशत रहा. ट्रांसजेंडर श्रेणी में स्टूडेंट्स का परिणाम 100 प्रतिशत रहा.

17,000 से अधिक ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि जहां 85 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वहीं 94,000 से अधिक बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. जबकि 17,000 से अधिक बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. उन्होंने बताया कि 1.63 लाख से अधिक विद्यार्थियों को ‘कंपार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: यमुना का पानी अब पहुंचेगा शेखावाटी! हरियाणा के साथ पाइपलाइन प्रोजेक्ट पर बनी सहमति


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular