Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsBomb Threat : IndiGo की जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट में बम की धमकी से...

Bomb Threat : IndiGo की जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, नागरपुर एयरपोर्ट पर कराई गई लैंडिंग, ली गई तलाशी

नागपुर, मध्य प्रदेश के जबलपुर से तेलंगाना के हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान में रविवार को बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद विमान को नागपुर हवाईअड्डे पर उतारने का फैसला लिया गया. इंडिगो ने एक बयान में कहा कि जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली उड़ान संख्या 6ई-7308 में रविवार सुबह बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इसे नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया.

यात्रियों को बाहर निकालने के बाद की गई सुरक्षा जांच

बयान में कहा गया, ”नागपुर हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया. विमान की जरूरी सुरक्षा जांच की गई. यात्रियों को जलपान दिया गया.”

जांच में नहीं मिला कुछ भी संदिग्ध

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के शौचालय में एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि विमान में बम है. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की व्यापक जांच करने के बाद उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image