Thursday, September 3, 2026
HomeLatest Newsजिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी पूर्व पाषर्द को पार्टी...

जिलाध्यक्ष को थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी पूर्व पाषर्द को पार्टी की सदस्यता से किया बर्खास्त

बीकानेर में टिकट कटने से नाराज पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और उनके बेटे मोहित अरोड़ा पर कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट के मामले में शिकायत के बाद दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। घटना वार्ड प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन के दौरान हुई थी। पुलिस ने मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। निगम चुनावों में टिकट कटने के चलते बीकानेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी से मारपीट के मामले में शिकायत के बाद आरोपी बाप—बेटे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया। मामला राजस्थान के बीकानेर जिले का है, जहां पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और उसके बेटे मोहित अरोड़ा से जुड़ा है। मामला ​पूर्व आईपीएस अधिकारी से जुड़े होने के कारण तूल पकड़ गया और पार्टी नेतृत्व ने दोनों बाप—बेटे पर कार्यवाही करते हुए 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया है।

बता दें कि प्रदेश के बीकानेर जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल से एक वार्ड प्रत्याशी के कार्यालय के उद्धाटन के दौरान टिकट काटने का आरोप लगाकर सार्वजनिक मारपीट की गई। इसके बाद बीकानेर पुलिस ने पीड़ित जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट पर एससी एसटी ​अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें अन्य 4 आरोपियों को कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तुनवाल ने कहा कि बीकानेर शहर अध्यक्ष के साथ इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और उनके बेटे मोहित अरोड़ा को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image