Saturday, October 31, 2026
HomeBiharBihar News : राजद नेता तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,चालक...

Bihar News : राजद नेता तेजस्वी यादव के एस्कॉर्ट की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,चालक की मौत,6 पुलिसकर्मी घायल

पूर्णिया, बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा के दौरान सुरक्षा में तैनात एक एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई.बताया जा रहा है एस्कॉर्ट की गाड़ी की एक कार से टक्कर हो गई.यह हादसा पूर्णिया-कटिहार सड़क मार्ग पर एक निजी विवाह भवन के समीप हुआ.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एस्कॉर्ट वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 अन्य पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए.

पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए वाहन चालक होम गार्ड जवान का नाम मोहम्मद हलीम आलम था जो मधुबनी का रहने वाला था.

सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि कार और एस्कॉर्ट गाड़ी में टक्कर होने के बाद बीएमपी के 6 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे में कार सवार 3 लोगों को भी चोट आई है.दुर्घटना के बाद कार का एयरबैग खुल जाने की वजह से कार सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई और वो खतरे से बाहर हैं.सभी का इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image