Wednesday, April 22, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentभूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार: 5 दिन में...

भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार: 5 दिन में 118 करोड़ पार, अक्षय कुमार ने फिर दिखाई स्टार पावर

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 5 दिनों में 118.12 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 72.75 करोड़ और ग्रॉस 86.62 करोड़ पहुंच चुका है। ओवरसीज में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है और आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Bhootbangla at box office : अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म ने 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बनी हुई है।

ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन भारत में लगभग 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो इसके स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 72.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 86.62 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जहां इसकी कमाई 31.50 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है।इन आंकड़ों के साथ ‘भूत बंगला’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 118.12 करोड़ रुपये के पार हो गया है, जो इस बात का संकेत है कि फिल्म न केवल घरेलू बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है। खास बात यह है कि बड़े बजट और हाई-प्रोफाइल फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी है।

फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर मजबूत शुरुआत की थी। इसके बाद लगातार स्थिर कमाई के दम पर यह 70 करोड़ क्लब में पहुंच गई, जो इसकी पब्लिक अपील और कंटेंट की ताकत को दर्शाता है।अब सभी की नजरें आने वाले दिनों पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपनी इस रफ्तार को कितने समय तक बनाए रख पाती है और क्या यह जल्द ही बड़े क्लब्स में एंट्री कर पाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular