Bhooth Bangla Advance Booking: भूत बंगला के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. लंबे समय बाद दोनों का साथ आने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं और यही वजह है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हाल ही में रिलीज हुआ इसका ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया, जिससे फिल्म को लेकर हाइप और बढ़ गई है.
किन फिल्मों को मिलता है UA 16+ सर्टिफिकेट ?
भूत बंगला को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने UA 16+ सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि फिल्म 16 साल से अधिक उम्र के बच्चे उपयुक्त है, जबकि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता पिता के निगरानी में फिल्म देख सकते हैं. UA 16+ सर्टिफिकेट आमतौर पर उन फिल्मों को दिया जाता है जिनमें हल्का डर, सस्पेंस, कॉमिक हॉरर या कुछ ऐसे दृश्य होते हैं जो छोटे बच्चों के लिए पूरी तरह उपयुक्त नहीं होते.
फिल्म के 16 अप्रैल से रखे गए पेड प्रीव्यू
फिल्म की एडवांस बुकिंग 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि रिलीज से एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यू शो भी रखे गए हैं. ये शो रात 9 बजे से शुरू होंगे और दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अहमदाबाद, पुणे और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आयोजित किए जाएंगे. हाल के समय में फिल्मों के रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो रखने का ट्रेंड बढ़ा है. इससे पहले भी कई फिल्मों ने यह फॉर्मूला अपनाया है और अब ‘भूत बंगला’ के मेकर्स भी इसी रणनीति अपनाई है. अब देखने वाली बात है कि यह कितनी कामयाब रहती है.
जोड़ी पहले भी दे चुकी कई सुपरहिट फिल्म
बता दें कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है. उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक कहानी कहने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है. ऐसे में इस फिल्म से भी एक जबरदस्त एंटरटेनमेंट की उम्मीद की जा रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है.



