Saturday, May 16, 2026
Homeदिल्लीभारत, इंडिया या हिंदुस्तान..., सबका मतलब मोहब्बत, इरादा सबसे ऊंची उड़ान।’’- राहुल...

भारत, इंडिया या हिंदुस्तान…, सबका मतलब मोहब्बत, इरादा सबसे ऊंची उड़ान।’’- राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि भारत, इंडिया या हिंदुस्तान…, सबका मतलब मोहब्बत है.  राहुल गांधी ने यब बयान उस वक्त दिया है जब भारत में G20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के तौर पर लिखा गया. इसको लेकर मंगलवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों ‘इंडिया’ और ‘भारत’ में से ‘इंडिया’ को बदलना चाहती है.

यूट्यूब पर राहुल गांधी ने साझा किया वीडियो

राहुल गांधी ने ‘यूट्यूब’ पर अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ भारत, इंडिया या हिंदुस्तान…, सबका मतलब मोहब्बत, इरादा सबसे ऊंची उड़ान।’’ एक साल पहले सात सितंबर को ही कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो’’ यात्रा शुरू हुई थी. इसमें राहुल गांधी ने पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा की थी और इस दौराऩ उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की थी. यह यात्रा पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी, जो इस वर्ष 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। यह यात्रा 145 दिन चली थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular