Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsदीपावली पर CM भजनलाल शर्मा ने की महालक्ष्मी पूजा, बोले- PM मोदी...

दीपावली पर CM भजनलाल शर्मा ने की महालक्ष्मी पूजा, बोले- PM मोदी के नेतृत्व में रामराज्य की ओर बढ़ रहा भारत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर जयपुर स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित महालक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

भगवान राम के आदर्शों का किया जिक्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने रावण के आतंक और बुराई का अंत किया था। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्रीराम रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे और अयोध्या में रामराज्य की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि जन-जन की आस्था में रामराज्य को सबसे बेहतर शासन व्यवस्था माना जाता है। भगवान श्रीराम ने सभी को साथ लेकर चलने का आदर्श प्रस्तुत किया था।

PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश सबको साथ लेकर विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन साकार करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

वोकल फॉर लोकल अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर लोगों से वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने और स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने से देश के छोटे व्यापारियों और कारीगरों के जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने राजस्थान को विकसित प्रदेश बनाने और विकसित निकाय एवं विकसित गांव के सपने को साकार करने का संकल्प भी दोहराया। अंत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image