Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsजयपुर ने दिवाली पर किया कमाल, ग्रीन पटाखों से काबू में रहा...

जयपुर ने दिवाली पर किया कमाल, ग्रीन पटाखों से काबू में रहा प्रदूषण

जयपुर। दीपावली के बाद इस बार जयपुर की हवा ने राहत दी है। जागरूक नागरिकों की पहल और सीमित आतिशबाजी के चलते राजधानी में प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत नियंत्रित रहा। ग्रीन पटाखों और नियंत्रित आतिशबाजी का असर यह रहा कि आज सुबह जयपुर के किसी भी मॉनिटरिंग पॉइंट पर AQI 300 के पार नहीं पहुंचा। जयपुर में सबसे अधिक 269 AQI मानसरोवर में दर्ज किया गया, जबकि मुरलीपुरा 185 AQI के साथ सबसे बेहतर स्थिति में रहा।

जयपुर के किस इलाके में कितना रहा AQI?

दीपावली के बाद सुबह सामने आए आंकड़ों के अनुसार जयपुर के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक इस प्रकार रहा:

  • मानसरोवर – 269 AQI
  • पुलिस कमिश्नरेट – 239 AQI
  • शास्त्री नगर – 238 AQI
  • आदर्श नगर – 204 AQI
  • सीतापुरा – 201 AQI
  • मुरलीपुरा – 185 AQI

इन आंकड़ों से साफ है कि जयपुर के किसी भी बताए गए मॉनिटरिंग पॉइंट पर AQI 300 के पार नहीं पहुंचा।

साइलेंस जोन में भी नियंत्रित रही आतिशबाजी

इस बार दीपावली पर साइलेंस जोन में भी नियंत्रित और ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की बात सामने आई। जागरूक नागरिकों ने सीमित आतिशबाजी को प्राथमिकता दी, जिससे प्रदूषण को नियंत्रित रखने में मदद मिली।

दीपावली के बाद राजस्थान के शहरों में प्रदूषण का स्तर

राजस्थान के विभिन्न शहरों में दीपावली के बाद सुबह AQI के आंकड़े इस प्रकार दर्ज किए गए:

शहरAQI
अजमेर226
अलवर291
बांसवाड़ा168
बारां156
बाड़मेर123
भरतपुर278
भीलवाड़ा152
भिवाड़ी300
बीकानेर236
बूंदी183
चित्तौड़गढ़217
चूरू222
दौसा125
धौलपुर235
डूंगरपुर174
हनुमानगढ़273
जयपुर223
जैसलमेर230
जालोर211
झालावाड़197
झुंझुनूं227
जोधपुर234
करौली199
कोटा214
कोटपूतली254
नागौर189
पाली249
प्रतापगढ़153
राजसमंद166
सवाई माधोपुर269
श्रीगंगानगर335
टोंक223
उदयपुर223

श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 335 AQI

राजस्थान के शहरों में श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 335 AQI दर्ज किया गया। वहीं भिवाड़ी में AQI 300 रहा। दूसरी ओर बाड़मेर में 123 और दौसा में 125 AQI दर्ज किया गया, जो सूची में सबसे कम स्तरों में शामिल रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image