Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsदिवाली पर जयपुर की सड़कों पर दिखे मुख्यमंत्री, परिवार संग जयपुर के...

दिवाली पर जयपुर की सड़कों पर दिखे मुख्यमंत्री, परिवार संग जयपुर के परकोटे में घूमे

जयपुर। दीपावली के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। रविवार रात मुख्यमंत्री बिना किसी औपचारिक वीआईपी तामझाम के सपरिवार जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे में घूमने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के बीच पैदल भ्रमण किया और बच्चों को चॉकलेट बांटकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री के इस अंदाज को देखकर बाजारों में मौजूद लोग उत्साहित नजर आए। महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और बुजुर्गों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों से सीधे मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सांगानेरी गेट से न्यू गेट तक किया पैदल भ्रमण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पैदल भ्रमण की शुरुआत सांगानेरी गेट से की। इसके बाद वे बड़ी चौपड़ और त्रिपोलिया बाजार होते हुए न्यू गेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जयपुर के ऐतिहासिक बाजारों में की गई आकर्षक रोशनी, सजावट और तोरण द्वारों को देखा। दीपावली के अवसर पर पूरा परकोटा रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था। मुख्यमंत्री को आम नागरिकों के बीच पैदल घूमते देखकर बाजार में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बच्चों को बांटी चॉकलेट, बुजुर्गों से की बातचीत

परकोटे में भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट बांटी। युवाओं से हाथ मिलाया और बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज बाजार में चर्चा का विषय बना रहा।

परिवार के साथ आमजन के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह दौरा केवल बाजार की सजावट देखने तक सीमित नहीं रहा। वे अपने परिवार के साथ आम नागरिकों के बीच पहुंचे और बिना औपचारिकता के लोगों से संवाद किया। आमतौर पर मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा और प्रोटोकॉल की विशेष व्यवस्था रहती है, लेकिन इस दौरान उनका अंदाज पारिवारिक और सहज नजर आया। मुख्यमंत्री के इस भ्रमण के दौरान जयपुर नगर निगम हेरिटेज के महापौर सुनील कोठारी, पार्षद पुनीत कर्नावट सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image