Tuesday, November 10, 2026
HomeLatest NewsBaba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस ने बहराइच से एक और आरोपी...

Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस ने बहराइच से एक और आरोपी को गिरफ्तार, मामले में अब तक इतने लोगों को पकड़ा

मुंबई, मुंबई पुलिस ने राकांपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान हरीशकुमार बालकराम (23) के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि बालकराम महाराष्ट्र के पुणे में कबाड़ विक्रेता के रूप में काम करता था. आरोपी भी सिद्दीकी की हत्या की साजिश में शामिल है.

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में अब तक 4 गिरफ्तारी

अधिकारी ने बताया कि उसे बहराइच से पकड़ा गया.इसके साथ ही सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने पहले कथित शूटर हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23), उत्तर प्रदेश के निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) और ‘सह-साजिशकर्ता’ प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया था.वहीं बहराइच का रहने वाला एक अन्य संदिग्ध शूटर शिवकुमार गौतम फरार है.

मुंबई में गोली मारकर कर दी थी हत्या

बता दें कि मुंबई पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 66 वर्षीय नेता बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर 3 लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी. बाबा सिद्दिकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image