Monday, May 25, 2026
HomeIndiaAssembly Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP की प्रचंड जीत ,...

Assembly Election Results 2026 LIVE: बंगाल में BJP की प्रचंड जीत , तमिलनाडु में विजय का धमाकेदार प्रदर्शन

Assembly Election Results 2026 LIVE: देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. मतगणना के परिणाम तृणमूल कांग्रेस(TMC) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) जैसे प्रमुख सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ BJP,कांग्रेस और वाम दल के लिए महत्वपूर्ण हैं. आज आने वाले चुनावी नतीजों से साफ हो जाएगा की अगले 5 साल के लिए जनता ने किस दल या गठबंधन पर भरोसा जताया है. जिन 5 राज्यों में चुनाव परिणाम आज आने हैं उनमें तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

Assembly Election Results 2026 LIVE: नतीजों से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, अभी 148 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अभी भी जारी है।

Assembly Election Results 2026 LIVE: दोपहर 12 बजे तक के रुझान

TMC 100 सीटों से नीचे और 94 सीटों पर आगे चल रही

BJP 190 सीटों पर आगे

तमिलनाडु में TVK 109 सीटों पर आगे

द्रमुक 52 सीटों पर सिमटी

अन्नाद्रमुक 73 सीटों पर आगे

असम में भाजपा 98 सीटों पर आगे

कांग्रेस 25 सीटों पर आगे

केरल में UDF 92 सीटों पर आगे

LDF 43 सीटों पर आगे

पुदुचेरी में NDA गठबंधन 22 सीटों पर आगे

कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर आगे

Assembly Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की 188 सीटों पर बढ़त, टीएमसी के उम्मीदवार अब 99 सीटों पर आगे

Assembly Election Results 2026 LIVE: सुबह 11 बजे तक के रुझान

बंगाल में BJP 163 सीटों पर आगे

TMC 116 सीटों पर आगे

कांग्रेस का नहीं खुला खाता

तमिलनाडु में TVK ने 105 सीटों पर बढ़त बनाई

द्रमुक 49 सीटों पर आगे

अन्नाद्रमुक ने 80 सीटों पर बढ़त बनाई

Assembly Election Results 2026 LIVE: तमिलनाडु में राहुल-स्टालिन को झटका, थलपति विजय की पार्टी 100 के पार, DMK तीसरे पायदान पर खिसकी

Assembly Election Results 2026 LIVE: बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर! शुरुआती रुझानों में बीजेपी को मिला बहुमत, BJP-152, TMC-115 सीटों पर आगे

Assembly Election Results 2026 LIVE: असम में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, 94 सीटों पर BJP, 27 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर

Assembly Election Results 2026 LIVE:

बंगाल में सुबह 10 बजे तक के रुझान

BJP की 150 सीटों पर बढ़त.

TMC 92 सीटों पर आगे.

तमिलनाडु में सुबह 10 बजे तक के रुझान

TVK 103 सीटों के साथ सबसे आगे

द्रमुक को 51 सीटों पर बढ़त

अन्नाद्रमुक की 72 सीटों पर बढ़त

केरल में सुबह 10 बजे तक के रुझान

UDF की 89 सीटों पर बढ़त

LDF 47 सीटों पर आगे

BJP ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई

असम में सुबह 10 बजे तक के रुझान

BJP 95 सीटों पर आगे

कांग्रेस 28 सीटों पर आगे

पुदुचेरी में सुबह 10 बजे तक के रुझान

NDA ने 22 सीटों पर बढ़त बनाई

कांग्रेस 6 सीटों पर आगे और अन्य 1 सीट पर आगे

Assembly Election Results 2026 LIVE: चुनाव आयोग के ताज़ा रूझान के मुताबिक, असम में भाजपा की अगुवाई वाली नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. यह 64 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है. असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की ज़रूरत.

Assembly Election Results 2026 LIVE: चुनाव आयोग के नए ट्रेंड्स के मुताबिक, इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यह 71 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रही है. केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों की ज़रूरत.

Assembly Election Results 2026 LIVE: सुबह 9.40 बजे तक के रूझानों में

तमिलनाडु में TVK 84 सीटों के साथ सबसे आगे

द्रमुक 54 की सीटों पर बढ़त

अन्नाद्रमुक की 60 सीटों पर बढ़त

केरल में UDF ने 83 सीटों पर बढ़त बनाई

LDF 54 सीटों पर आगे है. भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई

असम में BJP 80 सीटों पर और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे

पुदुचेरी में NDA को 22 सीटों पर बढ़त,कांग्रेस 6 सीटों पर आगे

Assembly Election Results 2026 LIVE: सुबह 9.40 बजे तक के शुरुआती रूझानों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी 126 सीटों पर, TMC 113 सीटों पर, 3 अन्य सीटों पर आगे

Assembly Election Results 2026 LIVE: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा, बोले- “BJP सरकार बना रही है। शुरुआती ट्रेंड्स में BJP को 135 प्लस और TMC को लगभग 100 वोट मिल रहे हैं।

Assembly Election Results 2026 LIVE: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी बोले- इतनी जल्दबाजी करने की कोई ज़रूरत नहीं है। मैं आपको 11:00 AM के बाद बताऊंगा…”

Assembly Election Results 2026 LIVE: चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, असम में भाजपा कुल 126 सीटों में से 1 पर आगे, केरल में कांग्रेस कुल 140 सीटों में से 1 पर आगे, जबकि तमिलनाडु में TVK कुल 234 सीटों में से 1 पर आगे चल रही.

Assembly Election Results 2026 LIVE: शुरुआती रुझानों में बंगाल में BJP और TMC के बीच कड़ा मुकाबला, दोनों पार्टियां 111 सीटों पर आगे

तमिलनाडु में द्रमुक को 56 सीटों पर बढ़त, अन्नाद्रमुक 25 सीटों पर आगे, TVK भी 15 सीटों पर आगे

केरल में UDF 71 सीटों पर आगे, LDF 64 सीटों पर आगे, BJP 4 सीटों पर आगे

असम में BJP 63 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर आगे

पुदुचेरी में NDA को 22 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल में 293 विधानसभा सीट के लिए 77 केंद्रों पर मतों की गिनती की जा रही है और मतगणना के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वहीं दक्षिण 24 परगना जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र – फाल्टा – में ‘गंभीर चुनावी अनियमितताओं’ के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया और वहां 21 मई को नये सिरे से चुनाव होगा.

असम में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रहा है. राज्य की 126 विधानसभा सीट से 722 उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में हैं. राज्य में मतदान 9 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 85.96 प्रतिशत मतदान हुआ था. मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वाले स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 25 कंपनियों (प्रत्येक में लगभग 100 जवान) को तैनात किया गया है. प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख गौरव गोगोई, विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दाइमरी और रायजोर दल के प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई शामिल हैं.

केरल में, 2024 के लोकसभा चुनाव और हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में अपने प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF), दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) को सत्ता से बाहर करने की उम्मीद कर रहा है. वहीं भाजपा के नेतृत्व वाला राजग द्विध्रुवीय राजनीति वाले राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास कर रहा है. एलडीएफ की हार के साथ 1960 के दशक के बाद पहली बार ऐसा होगा कि वामपंथी दल किसी भी भारतीय राज्य में सत्ता में नहीं होंगे. राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. भाजपा के नेतृत्व वाला राजग, हालांकि सरकार बनाने की दौड़ में नहीं है, लेकिन 2021 में एक भी सीट जीतने में विफल रहने के बाद केरल में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए इस चुनाव को महत्वपूर्ण मान रहा है.

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. सूबे में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और मतदान का आंकड़ा सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंच गया. द्रमुक राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है. विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे. केंद्र शासित प्रदेश में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है.

5 राज्यों के चुनाव नतीजे जागो इंडिया जागो न्यूज पर देखें सबसे तेज और सटीक। काउंटिंग से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।👇
https://jagoindiajago.news/election-results/

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular