Assembly Bypoll Results 2026 :बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की 3 विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है. बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार 10 हजार वोट से आगे और गुजरात की मंजलपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल की जीत.
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त
बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने बढ़त बना ली है. 16,887 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है. बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती रही है. उनके राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके कारण यहां उपचुनाव कराया गया. यह चुनाव प्रशांत किशोर के सक्रिय चुनावी राजनीति में उतरने के कारण भी बेहद चर्चित माना जा रहा है.
मंजलपुर में भाजपा मजबूत
गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल की जीत. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भिखाभाई को 30,499 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप के बयान से क्रूड ऑयल के दामों में बड़ी गिरावट, $84 से नीचे आया, लेकिन क्या आम आदमी को मिलेगी राहत?



